Smile :)






5 Letters का वो शब्द, जिसके अंदर वो ताकत है कि किसी की भी जिंदगी बदल दे | जब 5 सेकंड की मुस्कान से फोटो अच्छी आ सकती है, तो हमेशा मुस्कुराते रहने से जिंदगी अच्छी क्यों नहीं हो सकती | हालांकि हमारे पास कई Reasons है दुखी होने के,  पर उसके साथ कई Reasons खुश होने के भी तो है ना | अच्छा, Let Me Tell You A Story  एक बार एक Joker ने सर्कस में लोगों को एक जोक सुनाया |  जोक सुनकर लोग खूब जोर-जोर से हंसने लगे | कुछ देर बाद Joker ने फिर वही जोक दोबारा सुनाया, अबकी बार थोड़े कम लोगों  हंसे | थोड़ा टाइम गुजारने के बाद तीसरी बार भी जब उसने वही जोक सुनाना शुरू किया पर इससे पहले की वह अपना Joke खत्म करता बीच में ही एक बंदा आकर बोला अरे यही Joke कितनी बार sunaaoge कुछ और सुनाओ ना अब इसपर हंसी नहीं आ रही | तब Joker ने बोला भाई यही तो मैं कहना चाहता हूं | जब खुशी के एक कारण की वजह से हम बार-बार खुश नहीं रह सकते | तो दुख के एक कारण की वजह से क्यों बार-बार दुखी होना | जिंदगी में ज्यादा दुख और कम खुशी का यही कारण है कि खुशी को हम आसानी से छोड़ देते हैं और दुख को पकड़ लेते हैं |
तो भाई Life में खुशी और गम तो आते रहते हैं, तो इन्हे दिल से ना लगाना और अगर कुछ दिल से लगाना ही है तो एक Smile लगाओ ना | चाहे जो भी हो जैसा भी हो नया नया प्यार हो या रीसेंट ब्रेकअप, एग्जाम में टॉप किया हो या लेना पड़ेगा कोई बैकअप, सपने बड़े हो और लाइफ करनी हो सेटअप, जिंदगी का स्ट्रगल अभी बाकी है या फिर कर दिया पैकअप ..
" Always Wear A Smile Because Smile Is The Best Makeup..! "
तो अगर आपके पास एक ही मुस्कान है, तो इसे शेयर करो, उन लोगों के साथ जिन्हें आप प्यार करते हो या फिर जिन्हें आपसे मोहब्बत है |
Life की आधी परेशानियां तो वैसे ही खत्म हो जाती हैं 
When You Smile :) 
सामने वाले का गुस्सा प्यार में बदल जाता है 
When You Smile :) 
जिंदगी कितनी आसान हो जाती है ना
When You Smile :) 
हर गम भी खुशी बन जाता है
When You Smile :) 
DP के लिए Best फोटो भी मिल जाती है  When You Smile :)
और आप बहुत खूबसूरत लगते हो 
When You Smile :)

Now Enjoy The Video :)

2 comments: